अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आगामी 26 जून को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का ग्रीष्मकालीन प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित होगा। उक्त अधिवेशन में तदर्थ प्रधानाचार्यो के स्थायीकरण सहित 14 सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराने को लेकर संगठन निर्णायक संघर्ष की रणनीति तय करेगा।
अधिवेशन में बस्ती जनपद के प्रधानाचार्यों की जोरदार सहभागिता के लिए मंगलवार की देर शाम स्काउट भवन पर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल,मंत्री डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा नें कहा कि प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण प्रधानाचार्यों की लम्बित समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 26 जून को राजधानी लखनऊ में हो रहे ग्रीष्मकालीन अधिवेशन में तदर्थ प्रधानाचार्यो के स्थायीकरण सहित अन्य सभी प्रमुख उचित मांगों के लिए सरकार पर दबाव बनाने की योजना तय की जाएगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष डा. मनोज सिंह,संजय कुमार द्विवेदी,डा. बृजेश कुमार पासवान,डा. के०डी० द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह व संयुक्त मंत्री डा. प्रमोद उपाध्याय,सदस्य कार्यकारिणी डा. अरुण मिश्र और कौशलेंद्र मिश्र,सर्वेन्द्र नारायन द्विवेदी नें कहा कि प्रधानाचार्यों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार का टालमटोल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए निर्णायक संघर्ष जरूरी हो गया है।
बैठक में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, विनोद प्रकाश वर्मा, चन्द्रशेखर, राम बचन, राम सहाय, चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय नें भी अपने विचार रखे। बैठक में सभी नें एक स्वर में प्रान्तीय अधिवेशन में सहभागिता का संकल्प लिया।


