थाने पर पहरा दे रही महिला सिपाही की गोली लगने से हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत,तीन महीने पहले ही नौकरी किया था ज्वाइन

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद कौशांबी के महिला थाना मंझनपुर में मंगलवार की सुबह करीब साढे दस बजे पहरे पर तैनात एक महिला सिपाही की इंसास राइफल से गोली लगने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला सिपाही को गोली लगने की घटना सुनकर विभाग में हड़कंप मच गया।

फाइल फोटो- मृतका महिला सिपाही प्रियंका यादव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से गाजीपुर जनपद के दुल्हापुर क्षेत्र के सिखरी ग्राम निवासी प्रियंका यादव 28 साल 2025 बैच की महिला कांस्टेबल थी। विगत जून महीने में उसका प्रशिक्षण पूर्ण हुआ था, जिसके पश्चात मंझनपुर महिला थाने में उसकी तैनाती हुई थी। विभाग के अनुसार उसकी मंगलवार को पहर पर ड्यूटी थी। सुबह करीब 10:30 बजे उसकी इंसास राइफल से अचानक गोली चली और वह कंधे के पास जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गई। इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए। अधिकारियों के मुताबिक घटना की सूचना मृतका सिपाही के परिजनों को दे दिया गया है। सूचना के अनुसार मृत महिला सिपाही के पिता अभी डेढ़ वर्ष पूर्व सेना से अवकाश प्राप्त हुए हैं और वह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालित करते हैं।

मृतका महिला सिपाही मथुरा जनपद से ग्रेजुएशन किया था, उसके पश्चात वह पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। महिला सिपाही की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!