अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज पुलिस नें तीन साल से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त भालचंद्र पुत्र राम कल्प, निवासी भिटौरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 15/2024 के तहत आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 420, 368, 120(बी) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा पंजीकृत है। मामले में उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर पौने एक बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बीरबल यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, कांस्टेबल करन सिंह और महिला कांस्टेबल अन्तिमा पटेल शामिल रहीं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


