अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती
क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर स्थित राम मड़ईया पर कार्तिक मास के सम्पूर्ण होने तक लगातार प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महादेवा चौराहे पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन के कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही है। उक्त प्रभात फेरी में महादेवा ग्राम सहित धौरूखोर, हटवा, ककरौली, लहरी, पिपरा तथा खड़ौहा ग्राम के श्रद्धालु शामिल होकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।
क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ.आरपी शुक्ल के अनुसार प्रतिदिन कृष्ण कुमार शुक्ल कथा व्यास द्वारा प्रातःकाल चार बजे से श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया जाता है। तत्पश्चात श्रद्धालु भजन, कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकालते हैं।
उक्त कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ल, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, बरसाती चौधरी, विजय कुमार शर्मा, रामू उपाध्याय, शिवांशु शुक्ल, ओमप्रकाश अग्रहरी, रामचंद्र अग्रहरी, हरिप्रसाद गुप्ता, रमेश पांडेय, बलिराम मौर्या, रामा चौधरी, अल्का शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव एवं पवन कुमार शुक्ल महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।