अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
बस्ती की होनहार बिटिया तान्या मणि त्रिपाठी द्वारा रचित चित्र काशी के उद्भट विद्वान एवं कर्मकांड के मर्मज्ञ डॉ.दीनानाथ पांडेय की पुस्तक नारायणबलि सर्वस्वम् (प्रयोग विधि सहित) के आवरण पृष्ठ तथा आंतरिक पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है कि उक्त पुस्तक के प्रकाशन के पूर्व देश के विभिन्न चित्रकारों से संस्कृति प्रकाशन समूह वाराणसी द्वारा उनके रचनाधर्मिता से संबंधित आलेखन चित्रों की प्रविष्टि मांगे गए थे। पुस्तक की थीम थी कि भगवान राम नदी के तट पर अपने पिता स्वर्गीय चक्रवर्ती सम्राट दशरथ को पिंडदान कर रहे हैं। उक्त थीम के आधार पर तान्या मणि त्रिपाठी नें अपनी कूंची से आलेखन तैयार किया और उक्त आलेखन वाराणसी प्रेषित किया। संस्कृति प्रकाशन की टीम एवं पुस्तक के लेखक द्वारा तान्या मणि त्रिपाठी द्वारा रचित चित्र को चयनित करके प्रकाशित किया है।
विदित हो कि तान्या मणि त्रिपाठी नें स्वाध्याय से चित्र बनाना सीखा है, वह कोरोना कल से निरंतर धार्मिक एवं समसामयिक विषयों पर चित्रों की आलेखन कर रही हैं। अभी तक उन्होंने 200 से अधिक चित्रों को अपने हुनर से उकेरा है, जिसकी कई जगहों से प्रशंसा मिली है। तान्या मणि त्रिपाठी द्वारा जनपद का मान बढ़ाए जाने से विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों नें बधाई दिया है।