अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के कैम्प में 25 हजार से अधिक भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। यह लंगर भदेश्वरनाथ मार्ग पर स्थित बेलगड़ी चौराहे के निकट लगाया गया है। लंगर में कांवरिया भक्तों की सेवा के लिए ट्रस्ट के समर्पित कार्यकर्त्ता अपनी सेवा दे रहे हैं। कैम्प में छोला, चावल, हलुआ, पूरी, सब्जी व जरुरी दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान किया जा रहा हैं।
शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त सह सामाजिक सद्भाव प्रमुख संतराम व महासचिव संजय द्विवेदी ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव साहू व महासचिव संजय द्विवेदी नें बताया कि बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट विगत 28 वर्षों से कांवरिया भक्तों की सेवा में लंगर लगा रहा है। कैंप में कांवरिया यात्रियों के विश्राम स्थल की व्यवस्था के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का विवरण किया जाता है। इसी के साथ नाश्ते और पीने के पानी का भी समुचित इंतजाम किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी व्यवस्था संचालन में हर संभव सहयोग दे रहे हैं।
इस दौरान गौरव साहू, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, संतोष पांडेय, राजेश मिश्रा, पी. के. ओझा, अतुल अरोरा, सुमित मोदनवाल, सुधीर अग्रहरी, अजय चौधरी, आदित्य यादव, योगेश कुमार, हरि मोहन सर्राफ, रविंद्र तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, रोहन साहू, अभिषेक वर्मा, राकेश पटेल, पंकज चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, सुरेन्द्र, सुधीर विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शिविर में ढ़ाई हजार से अधिक मरीजों को जरूरी दवाएं किया गया वितरित
बस्ती। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट के कैंप में क्योंर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 25 सौ से अधिक मरीजों को जरूरी दवाएं दी गई और उनका मरहम-पट्टी किया गया।