अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के छावनी थाना अंतर्गत फोरलेन पर तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। उक्त घटना गुरुवार की देर रात करीब ढ़ाई बजे के करीब पचवस ग्राम के सामने हुई। उक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार सवार को पुलिस नें इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना में पंकज पांडेय निवासी इंदिरा नगर,थाना रामगढ़ ताल, जनपद गोरखपुर घायल हो गए। घायल अपनी होंडा सिटी कार से लखनऊ जा रहे थे। पचवस के निकट अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों नें डायल 112 व पुलिस को सूचना दिया।