अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के समक्ष ब्रह्मांड के समस्त जीवों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त को सर्वसमाज में स्थापित करने के उद्देश्य से निर्मित किए गए संगठन कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ द्वारा बस्ती जनपद के आवास विकास कालोनी के निवासी बृजनंदन कुमार श्रीवास्तव को वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उल्लेखनीय है कि बृजनंदन कुमार श्रीवास्तव उर्फ बीके श्रीवास्तव विगत 12 वर्षों से कायस्थों के कल्याण के लिए समाज में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उक्त महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने के बाद बीके श्रीवास्तव नें पत्रकार वार्ता में कहा कि वह कायस्थ वाहिनी के विचारों को धरातल पर लाते हुए सभी सर्वसमाज के लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। इसके लिए संपूर्ण प्रदेश के समस्त 75 जिलों का तूफानी दौरा करते हुए, मजबूत इकाइयों का गठन किया जाएगा।
बीके श्रीवास्तव के कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सौरभ कुलश्रेष्ठ, शुभम कुलश्रेष्ठ, गौरव श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, रवि खरे, आदर्श श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, रवि शंकर, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, रणधीर सिंह, संजय माथुर, आशीष वर्मा व सचिन श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के अधिकांश लोगों नें बधाई दिया है।


