अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा सौंदर्यीकरण किये जा रहे जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत गौरा धुंधा ग्राम में स्थित प्राचीन गौरानाथ शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
गौरानाथ शिव मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु कुमार शुक्ला नें बताया कि ट्रस्ट द्वारा साल 2017 से लगातार मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाता है। इसी के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता दर्ज कराएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है, जिसमें ट्रस्ट के सदस्य तन-मन से लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन निगम की सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरानाथ शिवलिंग अतिप्राचीन स्वयंभू शिवलिंग है। यहां पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को बाबा पूर्ण करते हैं। यहां पर समय-समय पर श्रद्धालुओं रुद्राभिषेक सहित विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किया जाता है।


