पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुए भर्ती

अजीत पार्थ न्यूज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनवाज हुसैन बांद्रा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे, तभी उन्हें दिक्कत महसूस हुई। शेलार उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
वर्तमान समय में बिहार राज्य से विधान परिषद सदस्य शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद लीलावती अस्पताल में उनकी जांच की गई और फिर एंजियोग्राफी की गई।एंजियोग्राफी करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज पाया गया और एक स्टेन भी लगाया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!