सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का हुआ निधन

गोरखपुर में 2000 रुपये की पूंजी से शुरू किया था व्यवसाय

अजीत पार्थ न्यूज

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 75 वर्षीय सुब्रत रॉय देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया समूह के फाउंडर थे। सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार प्रदेश के अररिया जनपद में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से ही की थी। 1992 में सहारा ग्रुप नें राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला। साथ ही कंपनी नें सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल शुरू किया था। उल्लेखनीय है कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती है। उनका निधन कार्डियो अरेस्ट के बाद बुधवार की देर रात हुआ। वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब था, जिसकी वजह से उन्हें 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपनों में सहाराश्री के उपनाम से प्रसिद्ध थे।

error: Content is protected !!