डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का जन्मोत्सव समारोह
अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान भारतीय जनता पार्टी का मुख्य ध्येय वाक्य है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को संकल्प रूप में भारत के प्रधानमंत्री पूर्ण कर रहे हैं, निरंतर चलते रहना भाजपा संगठन का मुख्य उद्देश्य है। 24767 बूथ अध्यक्षों तथा पचास हजार से अधिक दायित्वधारी पदाधिकारी के बदौलत गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कृत संकल्पित हैं।
उक्त उद्गार स्थानीय सूर्य बक्स पाल इंटर कालेज बनकटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय नें व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ही लोग पदचिन्ह बना पाते हैं, जिसका दुनिया अनुसरण करती है, ऐसे प्रतीक रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल हैं, वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। चरैवेति-चरैवेति की परिकल्पना पर हमारा संगठन चलता है, हम गरीबों मजलूमों की आवाज बनने का कार्य करते हैं। समाज में नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठापना करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ मुख्य अतिथि सहजानंद राय एवं डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय में 27 बिंदुओं पर कार्य कर रही है, जिसमें प्रमुख रूप से सबसे सफलतम कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित हो रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा है, भाजपा संगठन सेवा के विभिन्न प्रकल्पों पर निरंतर कार्य कर रही है। जनवरी 2024 का माह भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि पांच सौ वर्षों के बाद भगवान राम का एक बार पुनः पदार्पण अयोध्याधाम में हो रहा है।
जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर जगदंबिका पाल को खिलाया गया।
समारोह को पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष महेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, कृष्ण चंद्र सिंह नें संबोधित किया।
इस दौरान विद्यालय की छात्र-छात्राओं नें सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।समारोह में पधारे हुए आगंतुकों के प्रति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजीत प्रताप सिंह नें आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मानवी सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, उमेश श्रीवास्तव, अनुराग पाल राजन, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, सत्येंद्र बहादुर पाल पिंकू, अभय पाल, राना नागेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, राधेश्याम पांडेय, अमरीश चंद कौशिक, डॉ.राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।