अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
बस्ती मंडल के कद्दावर नेता एवं बहुत कम उम्र में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का पद हासिल करने वाले राजकिशोर सिंह अपने छोटे भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बृजकिशोर सिंह डिंपल एवं पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजकिशोर सिंह अपने कुनबे के साथ पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। अगर वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं तो पिछले एक महीने से जनपद में जारी कयासों पर विराम लग सकता है। राज किशोर सिंह के सदस्यता ग्रहण करने से भारतीय जनता पार्टी का जनपद में ग्राफ बढ़ेगा एवं लोकसभा चुनाव एक तरफा होने की संभावना बन सकती है।