अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने पद से हटाए गए समाजवादी पार्टी मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव नें अपने आवास मझोला थाना अंतर्गत बुद्धि विहार में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। उनके इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव के गोली मारकर आत्महत्या करने से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई।