जलस्तर घटने के बाद भी खतरे के निशान से दस सेमी ऊपर बह रही सरयू नदी

– जलस्तर घटने के बाद तटबंधों पर बढ़ा कटान का खतरा

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार से ही लगातार घट रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतरने लगा है। जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब तटबंधों पर कटान का संकट मड़राने लगा है। शुक्रवार की शाम 5 बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.83 मीटर दर्ज हुआ। जो खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। सरयू का जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतरने लगा है। शुक्रवार को सुविका बाबू गांव के नागरिक नाव से दैनिक दिनचर्या पूरी करते हुए दिखे। विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती सहित अन्य गांवों में फैला पानी उतर रहा है। जलस्तर घटने के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ गया है। कटरिया-चांदपुर तटबंध खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक नदी तटबंध को छू कर बह रही है। यहां स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। बाढ़ खंड लगातार निगरानी कर रहा है।

error: Content is protected !!