अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र शुरू हुए लगभग दो माह से ऊपर हो गए हैं, लेकिन यहां पढ़ने वाले कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की हिन्दी ,अंग्रेजी की किताबे अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में विद्यार्थी बिना अंग्रेजी की किताब के ही पढ़ाई कर रहे हैं।
जिले में 2206 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा एक और दो के लिए 142264 किताबों की मांग भेजा गया था। जिसमें 70770 किताबे चार जुलाई को आयी थी। और 71494 किताबे शेष रह गयी थी। जिसमें अंग्रेजी किताबें हैं। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया था। इस दौरान 20 मई तक विद्यालय खुले थे, लेकिन कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को बिना किताबों के ही पढ़ाया गया था। 28 जून को विद्यालय खुलने के बाद दो दिन समर कैंप का आयोजन हुआ था। एक जुलाई से कक्षाएं चल रही है। शासन से कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में गणित और हिंदी की 70770 पाठ्य पुस्तकें भेज दी गईं, लेकिन अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तकें अब तक नहीं आईं हैं।
——————-
अगले हफ्ते तक बंट जाएंगी किताबें
– जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अमित मिश्रा नें बताया कि कक्षा एक व दो की हिंदी सहित गणित की पुस्तकें चार जुलाई आ गईं थी उसका वितरण किया गया है। अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तकें नहीं आईं थी लेकिन आज गाड़ी आ गयी है। उसमें सभी किताबें हैं। अगले सप्ताह में उसका भी वितरण करा दिया जाएगा।