आठ गैंगेस्टरों के घर पर थानाध्यक्ष नें चस्पा किया कुर्की का सम्मन, कराया मुनादी

अजीत पार्थ न्यूज संवाद बनकटी बस्ती:

जनपद के लालगंज थाने में पंजीकृत उत्तर प्रदेश गैंगस्टर निवारण अधिनियम के तहत निरुद्ध आठ गैंगस्टरों के मकान पर रविवार को थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह द्वारा कुर्की का सम्मन चस्पा किया गया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरवा बाजार के संपूर्ण करवल कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढोल बजवाकर मुनादी भी कराया।

थानाध्यक्ष के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 276/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती में माननीय न्यायालय गैंगेस्टर एक्ट बस्ती द्वारा अभियुक्तगण शनि करवल पुत्र अशोक ,गुडडी देवी पत्नी रोमी करवल ,रूस्तम देवी पत्नी मनोहर,श्यामकुमारी पत्नी लाल सिंह, नाजिमा देवी पत्नी श्याम,बसन्ती पत्नी सुनील करवल, मुनिया पत्नी स्व.अमर सिंह एवं रूमी उर्फ रूपा देवी पुत्री गोविंद निवासी करवल कालोनी, किठियूरी,थाना मुंडेरवा बस्ती के विरुद्ध कुर्की का उद्घोषणा पत्र जारी किया गया था। जिसका तामिला रविवार को आरोपियों के घर पर चस्पा कर किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में मुनादी भी कराई गई। उक्त कार्रवाई के बाद अगर अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के अनुसार आठ अभियुक्तों में सात महिलाएं शामिल हैं,जो अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने का काम करती हैं,जो कि गैरकानूनी है।

इस दौरान उपनिरीक्षक रामचरण,मुख्य आरक्षी महेंद्र चौहान, आरक्षी रजनीश यादव,महिला आरक्षी अंजू राजभर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!