पूर्व क्रिकेटर की मां का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके कमरे में खून से लथपथ मिला, हत्या की आशंका

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

भारतीय क्रिकेट टीम में प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व क्रिकेटर के मां का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके कमरे में प्राप्त हुआ है, उनके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में भारत के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला के मां का शव पाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सलिल अंकोला के घर से उनके मां का शव मिलने से पुणे शहर में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। सलिल अंकोला नें सोशल मीडिया पर भी अपनी मां के निधन पर एक पोस्ट किया है। जहां पर उन्होंने लिखा है कि ॐ शांति. हर कोई अपने जीवन में किसी न किसी समय इस कठिन दिन का सामना करने के लिए बाध्य है। हिम्मत बनाएं रखें। महादेव जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

सूचना के अनुसार सलिल अंकोला की मां का नाम माला अशोक अंकोला 77 है। वह पुणे के डेक्कन जिमखाना में स्थित प्रभात रोड इलाके में रहा करती थी। जब काफी देर तक जब उनके कमरे का दरवाजा बंद रहा तब उनके घर में काम करने वाले लोगों नें दरवाजा खोल कर देखा तो बुजुर्ग माला बिस्तर पर खून में लथपथ पड़ी हुई उन्हें दिखाई दी जिनका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। जिसके बाद उनके परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल यह मामला हत्या का है या खुदकुशी का जिसे लेकर अब पुलिस आगे जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सलिल अंकोला की पहली पत्नी नें भी आत्महत्या कर लिया था, उसके बाद उन्होंने दूसरा विवाह किया था।

error: Content is protected !!