कहीं प्रशासनिक चूक का नतीजा तो नहीं है बहराइच कांड,‌इंटरनेट‌ सेवा बाधित, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात, अधिकारी कर रहे कैंप

∆∆•• तीस से अधिक लोग गिरफ्तार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की मौत के बाद शहर में माहौल बिगड़ गया। घटना के बाद प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवा बाधित कर दिया गया है। सोमवार को जब मृत युवक राम गोपाल मिश्र का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोग आक्रोशित हो उठे। हजारों की संख्या में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना के अनुसार परिजनों के साथ हजारों लोग शव को लेकर तहसील परिसर की ओर चल दिए। ग्रामीण अपराधियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज कस्बे में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस पर समुदाय विशेष के युवकों ने मूर्तियों पर पथराव‌ कर दिया। जूलूस में शामिल श्रद्धालुओं के विरोध करने पर उन लोगों में फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे जुलूस में शामिल रामगोपाल मिश्र 22 की गोली लगने से मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। युवक की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उग्र भीड़ सड़कों पर उतर आई और मौके पर आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव भी किया गया। आधा दर्जन से अधि‍क दुकानों में आग लगा दी गई है।

मामले की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें अधिकारियों को माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद शहर में मेडिकल कॉलेज के सामने मृतक के शव को रखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारी अस्पताल चौराहे पर भी जुलूस रोक कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान ग्रामीणों नें बहराइच-सीतापुर हाईवे पर भी जाम लगा दिया। हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़कों पर कई गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। रात करीब 12 बजे पुलिस नें उपद्रवियों पर लाठियां भी चलाईं। देर रात डीआईजी एपी सिंह बहराइच पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गोलीकांड में मारे गए युवक का शव सोमवार की भोर गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।गांव में गए तहसीलदार को ग्रामीणों नें खदेड़ दिया। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर शांति-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। परिजनों नें मृतक का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया, उन लोगों नें बुल्डोजर कार्रवाई की मांग किया है। घटना के बाद विधायक के समझाने के बाद सुबह प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

पूरा मामला

बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु निकल रही थी। इसी दौरान प्रतिमा पर समुदाय व‍िशेष नें पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग किया, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र को गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में रामगोपाल की मौत हो गई। घटना में राजन, सुधाकर, दिव्यांग सत्यवान व अखिलेश वाजपेयी समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के विरोध में आगजनी-तोड़फोड़ शुरू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

उक्त मामला जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गया, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार को फैली हिंसा के बाद एसटीएफ चीफ अमिताभ यश नें अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर पल की खबर ले रहे हैं, उनके अनुसार घटना में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

error: Content is protected !!