भाजपा एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह नें बनकटी में किया जनसंपर्क

अजीत पार्थ न्यूज संवाद बनकटी बस्ती

नगर पंचायत बनकटी से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी उर्मिला देवी के समर्थन में दीनदयाल उपाध्याय  गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वर्तमान समय में विधान परिषद सदस्य डॉ.रतनपाल सिंह नें बनकटी चौराहे के प्रत्येक घरों में जाकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस में बताया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं नें नगर पंचायत बनकटी की सीमा बरोहिया में विधान परिषद सदस्य का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, भाजपा नेता ई.अरविंद पाल, डॉ.अनिल कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, रवि चंद्र पांडेय, सुग्रीव पाल, रोहित दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!