अजीत पार्थ न्यूज अयोध्या
देश के जाने माने पत्रकार एवं जनमोर्चा फैजाबाद के प्रधान संपादक शीतला सिंह का मंगलवार को जिला चिकित्सालय फैजाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। बेबाक टिप्पणी के धनी शीतला सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा यश भारती सम्मान से पुरस्कृत किया गया था। शीतला सिंह के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रेस क्लब बस्ती अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई बस्ती के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी सहित तमाम पत्रकारों नें शोक व्यक्त किया है।