बोलेरो नें बाइक सवार को मारी टक्कर, बालिका सहित युवक गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत बस्ती महुली मार्ग पर बरोहिया चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो नें पल्सर सवार युवक को साइड मार दिया, जिससे बाइक पर बैठी बालिका सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम जन्म 30 पुत्र जीबोध कुमार निवासी धायपोखर, थाना महुली, जनपद संतकबीर नगर एवं सृष्टि 6 पुत्री अरविंद कुमार ग्राम कैंतहा,थाना लालगंज, जनपद बस्ती बाइक से अपने घर धायपोखर जा रहा था, अभी वह बरोहिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बोलेरो नें बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों नें आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां पर फार्मासिस्ट प्रेमचंद्र पांडेय नें स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में घायल बालिका सृष्टि बेहोश बताई जा रही है। घायल राम जन्म का ननिहाल कैंतहा गांव में है। दुर्घटना के बाद बोलेरो फरार बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!