जिला जज का हार्ट अटैक से हुआ निधन

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जिला जज के असामयिक निधन से सम्पूर्ण न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त पूरा मामला बाराबंकी जनपद का है, जहां पर जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह समेत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी समेत अन्य लोगों नें जिला जज के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला जज पंकज सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1965 को हुआ था। विगत 8 जुलाई 2024 को उनकी बाराबंकी में बतौर जिला जज तैनाती हुई थी। सूचना के अनुसार उनका 30 जून को रिटायरमेंट होना था। परिजनों के अनुसार पंकज सिंह स्वस्थ थे और सामान्य कामकाज कर रहे थे।

error: Content is protected !!