भतीजे के निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी चाचा आला कत्ल के साथ हुआ गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत थाल्हापार ग्राम में गुरुवार की देर रात अपने सगे भतीजे राजेश यादव पुत्र स्व.परशुराम यादव को लाठी-डंडे तथा कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या करने के आरोपी रामजस पुत्र महंगू निवासी ग्राम थाल्हापार, थाना लालगंज, बस्ती को थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ द्वारा शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे चित्राखोर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी द्वारा हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा तथा रक्तरंजित कुल्हाड़ी को पुलिस नें बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, इंद्रेश यादव, हेड कांस्टेबल रोहित यादव एवं कांस्टेबल विजय यादव, अर्जुन यादव तथा पुष्कर यादव शामिल रहे।

error: Content is protected !!