अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
सज-धजकर कर दूल्हा बनकर नई नवेली दुल्हनिया ब्याहने जा रहे युवक को न जाने क्या सूझा कि अचानक चलती हुई कार से छलांग लगा दिया और थोड़ी देर बाद मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया।
उक्त पूरा मामला अमेठी जनपद का है, जहां पर बारात लेकर जा रहे दूल्हे नें मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बारात लेकर निकला हुआ दूल्हा घर से 45 किमी दूर चलती हुई कार से बैग लेकर उतर गया। लोग कुछ समझ पाते,तब तक ओवरब्रिज पर चढ़ गया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना के अनुसार वह ढाई घंटे तक घूमता रहा, फिर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दिया। उक्त पूरी घटना अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र का है। दूल्हे के मौत की सूचना मिलते ही दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घरवालों ने बताया कि युवक की मर्जी से शादी तय की गई थी। उसका कहीं कोई प्रेम-प्रसंग भी नहीं चल रहा था। जानकारी के मुताबिक दूल्हा रवि यादव 30 पुत्र रामकिशोर यादव रायबरेली के सलोन थाना के सूची चौराहे का निवासी था। रवि नें स्नातक तक की पढ़ाई किया था। उसका विवाह विगत जनवरी महीने में मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के नवापुर ग्राम निवासी आनंद यादव की बहन से तय हुई थी।
पिता राम किशोर के अनुसार,शुक्रवार दोपहर रायबरेली से करीब साढ़े तीन बजे बारात रवाना हुई थी। दूल्हा भी खुशी-खुशी दुल्हन के घर के लिए रवाना हुआ। करीब 5 बजे दूल्हा कार से अमेठी के सैंठा चौराहे पहुंचा। चौराहे पर भीड़ थी, इसलिए कार की रफ्तार कम थी। इसी दौरान रवि यादव कार का दरवाजा खोलकर उतर गया। कार चालक नें रोकने का प्रयास किया तो रवि पास के एक ओवरब्रिज पर चढ़ गया। इसके बाद ओवरब्रिज पार करते हुए करीब तीन सौ मीटर दूर गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा और यहां एक ट्रेन में सवार हो गया। चलती ट्रेन में उसने दूल्हे का कपड़ा उतारकर जींस-टीशर्ट पहन लिया।रवि चार किलोमीटर दूर स्थित बनी हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर उतरा।यहां रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया,और शाम करीब साढ़े सात बजे प्रतापगढ़ से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दिया।
रेलवे के पॉइंट मैन चंदन कुमार नें मालगाड़ी से इसकी सूचना गौरीगंज रेलवे स्टेशन को दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर संजय नें गौरीगंज पुलिस को खबर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को रवि के बैग में कपड़ा और मोबाइल मिला। इसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दिया।
पिता रामकिशोर यादव नें बताया- कार से उतरने के बाद रवि को कई बार फोन किया गया। उसने फोन भी उठाया, लेकिन हम लोगों को अलग-अलग लोकेशन बताकर गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस का फोन आया, तब पता चला कि बेटे नें आत्महत्या कर लिया है। पिता के अनुसार रवि अपने विवाह से काफी खुश था। शुक्रवार सुबह उसने खुद ही सारी शॉपिंग की थी। उसने ऐसा क्यों किया,यह समझ नहीं आ रहा। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने ऐसा क्यों किया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक घरवालों से पूछताछ की जा रही है। दूल्हे रवि यादव के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है,जिससे पता चल सके कि उसने घटना से पहले और किससे बात किया है। फिलहाल उक्त घटना से तरह-तरह की चर्चाएं हैं