अजीत पार्थ न्यूज गोरखपुर
जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र में होली से पहले एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जब एक निर्दयी महिला नें पति के साथ साथ दो सौतेले बेटों की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस नें महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की तफ्तीश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक महिला नें पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी तथा आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला नें अवैध संबंध के चलते उक्त जघन्य हत्या की है। उक्त महिला नें दूसरा विवाह किया था, पहली शादी से उसको एक पुत्री है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता नें पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरव थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी एक पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।
आरोप है कि शनिवार की रात महिला नें खुद डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस नें जब महिला के बताए कमरे को खोला तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया।
स्थिति गंभीर देख दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों नें दम तोड़ दिया। पुलिस नें आरोपित महिला के पास से एक चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी सहजनवा नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव नें बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। चर्चा है कि उसका किसी से संबंध था। जिसके चलते उसने हत्या की है।